देश दुनिया

विक्रमादित्य सिंह का तीखा हमला-कड़वा तेल 250 रुपये लीटर, युवा अब पकौड़े भी नहीं तल पा रहा है Vikramaditya Singh’s sharp attack – bitter oil for Rs 250 a liter, the youth is now unable to fry even pakodas

शिमला. हिमाचल प्रदेश में तीन उपचुनाव और मंडी लोकसभा सीट (Mandi Loksabha Seat) के लिए सियासी घमासान तेज हो गया है. 30 अक्तूबर को वोटिंग के लिए महज अब सात दिन बचे हैं और सियासी दलों ने अब ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. भाजपा जहां विकास के नाम पर वोट मांग रही है. वहीं, कांग्रेस सरकार को बढ़ती महंगाई पर घेर रही है. मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ रही हैं. उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramditya Singh) चुनावी कमान संभाले हुए हैं और सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं.विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में प्रचार के दौरान कहा कि आपका बेटा अपने सराज के परिवार से प्रतिभा सिंह के लिए समर्थन मांग रहा है और साथ ही वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए निर्णायक विकास कार्य को भविष्य में आगे ले जाने का विश्वास दिलाता है. उनके दिखाए हुए रास्ते पर हम आगे चलेंगे और ससंद में सराज की आवाज़ को बेबाक़ी से उठाएँगे. वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में गैस सिलेंडर 1100 रुपये, पेट्रोल 105 रुपये, डीजल 93 रुपये है. सराज और मंडी की जनता पूछती है कि क्या अपराध हैं हमारा?विक्रमादित्य सिंह ने तीखा हमला करते हुए कहा कि युवा आज पकौड़ा भी नहीं तल पा रहा है, क्योंकि कड़वा तेल 250 रुपये लीटर हैं. गैस और पेट्रोल के दामों से लोग परेशान हैं और अब प्रतिभा सिंह को दिल्ली भेज कर सही पिक्चर मोदी जी के समक्ष रखेंगे. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गाड़ागुस्सैण क्षेत्र में अधिकतर विकास, जिसमें स्थानीय महाविद्यालय भी शामिल हैं, वीरभद्र सिंह सरकार की देन है.

वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगे

 

वहीं, मंडी में चुनावी जनसभा में प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही विकास के नाम पर वोट मांगा है, जबकि भाजपा हर बार चुनावों में कोई न कोई मुद्दा लेकर जनता को गुमराह करने पहुंच जाती है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जो विकास के कार्य किए हैं आज कांग्रेस पार्टी को उसके बदले में वोट देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच में मौजूद नहीं हैं, लेकिन वो जहां भी हैं वहां से ये जरूर देख रहे हैं कि कौन उनके साथ आज भी खड़ा है.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button