छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
देव यादव
बेमेतरा 10 दिसम्बर 2020-कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था सम्बंधित जायजा लिया। इस दौरान जिलाधीश ने ग्राम-चंदनू, बालसमुंद एवं कुसमी धान उपार्जन केंद्र का जायजा लिया है। बेमेतरा जिले मे गुरुवार 10 दिसम्बर तक एक लाख 7 हजार 306 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान की सही तरीके से तौल, आद्रतामापी यंत्र का अवलोकन किया एवं सभी किसानों के धानों का ढेरी लगाकर ही बारदाने का वितरण कर धान खरीदी करनें के निर्देश सम्बंधित कर्मचारियों को दिए है। कलेक्टर ने सही तरीके से स्टैकिंग करनें के साथ ही मास्क एवं सेनेटाइजर का सतत उपयोग करनें की बात कही है। धान खरीदी के नोडल अधिकारियों से वहाँ पर बारदाने की स्थिति एवं वहाँ पर विभिन्न संधारित रजिस्टर का निरीक्षण कर मिलान किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर सप्ताह मे अवकाश के दिनों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक धान खरीदी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थ्ति थे।

सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर जैतपुरी संबलपुर मारो नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

Related Articles

Back to top button