मुंगेली

शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रेसवार्ता..

शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रेसवार्ता..

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष स्वतंत्र मिश्रा ने हिंदुस्तान के अन्नदाताओं के भारत बंद के समर्थन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के साथ छल कर रही है कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की कुछ सिफारिशें बची है जिसको तुरंत किसानों के हित में लागू करे और कहा कि आज दिल्ली में किसानों को आने की मनाही कर रखी है हर जगह बेरिकेड्स कंक्रीट की दीवार बना दिया गया जगह जगह रास्ट्रीय राज्य मार्गों पर गड्ढे खोद दिया गया है
कांग्रेस का कहना है कि आखिर हमारे देश के अन्नदाता अपनी हक की लड़ाई क्यों नहीं लड़ सकते अपनी मांग सरकार के पास नहीं रखेंगे तो और कहां रखेंगें

वहीं पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने कहा कि मोदी सरकार में तानाशाही चरम पर है।न्यूनतम समर्थन मूल्य का अपना अधिकार मांग रहे किसानों पर केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा किया गया अत्याचार बेहद दुखद है। उनके रास्तों में कीलें लगाई गईं हैं उन्हें रोकने आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं रबर बुलेट्स के उपयोग हो रहे हैं जैसे कि वो किसान नहीं कोई अपराधी हों।क्या देश का किसान अपना अधिकार लेने देश की राजधानी दिल्ली नहीं जा सकता?और अपनी बात सरकार के सामने ना रखे तो कहां रखे? मोदी सरकार ने देश के लोकतंत्र का मजाक बना दिया है जो की पूर्णतया अस्वीकार्य और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ है आज हुए इस प्रेसवार्ता में थानेश्वर साहू पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, स्वतंत्र मिश्रा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी दिलीप बंजारा सेवादल जिला अध्यक्ष संजय यादव जिला महामंत्री,सूरज यादव शहर महामंत्री,जय सोनी शहर उपाध्यक्ष शहर सचिव द्वय रमेश राजपूत दादू मल्लाह हलधर जायसवाल आदि अन्य बहुत कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button