छत्तीसगढ़

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न। राजभाषा में शत-प्रतिशत कार्य करने वाले कर्मचारियों को तय मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
स्मार्ट सिटी बिलासपुर रेलवे।
मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन, अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

उक्त बैठक में रेलवे बोर्ड के मानक कार्यसूची के अनुसार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जुलाई – सितंबर 2023 तिमाही में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई।तिमाही समीक्षा के पश्चात सरकारी काम में राजभाषा हिंदी का शत-प्रतिशत प्रयोग करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि राजभाषा की प्रगति प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से ही संभव है।

अधिकारीगण स्वयं हिंदी में काम करें एवं अधीनस्थों को हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें।
समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि मंडल में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को हिंदी का समुचित ज्ञान है, सभी अधिकारीगण हिंदी में अधिकाधिक कार्य करें ताकि अधीनस्थ कर्मचारी इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

Related Articles

Back to top button