छत्तीसगढ़

पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन

अजय शर्मा सबका संदेश

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 तक in पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर एवं सेनानी 11वीं वाहिनी छ.स.बल श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल एवं 11वीं वाहिनी छ.स.बल द्वारा संयुक्त रूप से एकता दौड़ा का आयोजन आज दिनांक 29.10.2020 को किया गया। एकता दौड़ कचहरी चैक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग-नेता जी चैक-लिंक रोड-बीटीआई चैक से होते हुए पुनः कचहरी चैक में समापन हुआ। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्री निकोलस खलखो, श्री जितेन्द्र चंद्राकर, श्रीमती पद्मश्री तंवर, श्री संदीप मित्तल, परिविक्षाधिन उपुअ श्री परमेश्वर तिलकवार, सहायक सेनानी श्री ए.पी.एस. टोप्पो, श्री मनोज राजपूत, जिला सेनानी होम गार्ड श्री आर.पी. मानवटकर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा, निरीक्षक श्री लखेश केवट, श्री विनोद मण्डावी, श्री उमेश साहू सहित लगभग 150 की संख्या में जिला पुलिस बल/11वीं वाहिनी छ.स.बल/नगर सेना जांजगीर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button