छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 02 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City Bilaspur…
संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसके साथ ही संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है।
विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान रेल फ्रेक्चर व हॉट एक्सल की पहचान कर असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले ट्रैक मेंटेनर खोगसरा, मानसिंह तथा ट्रैक मेंटेनर उमरिया रामचन्द्र को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने इन दोनों कर्मचारियों को इनकी उत्कृष्ट सराहनीय संरक्षा संबन्धित कार्य की सराहना करते हुये संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनायें भी दी गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button