देश दुनिया
कुओं और तालाबों के संरक्षण के लिए कार्ययोजना बनाने की मांग

पूर्व पार्षदों ने कहा कि दुर्ग शहर के लगभग 50-60 तालाबों में अधिकांश जलकुंभी से अटे पड़े हैं। अवैध कब्जों के कारण कई तालाबों का अस्तित्व भी संकट मे पड़ रहा है। मोहल्ले का गंदा पानी तालाबों में जाने के कारण ये तलाब इंसानों क्या मवेशियों के निस्तार के योग्य भी नहीं है। यही हाल शहर के पुराने लगभग 100-150 सार्वजनिक और निजी कुओं के रखरखाव का अभाव हैं। इंदिरा मार्केट सहित कई प्राचीन कुओं का उपयोग डस्टबीन के रुप में हो रहा है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अब्दुल गनी, लिखन साहू, पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा, संजय सिंह, भोला महोबिया, मनोज, मनीष यादव, डॉ. छत्रसाल गायकवाड, राजकुमार वर्मा मौजूद थे।


