Crimeअपराधखास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

युवक की चाकू मारकर हत्या से खुर्सीपार क्षेत्र में सनसनी

छठ महापर्व के बीच दुर्ग के भिलाई में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है. हत्या की घटना में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है. वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है.

जानकारी के अनुसार, खुर्शीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता नगर में रात्रि लगभग 9 बजे चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर लौट रहे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी. विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था. इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखाम के पास टहलने गया था. इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट कर वारदात को अंजाम दिया है. हत्या की वारदात में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है. उक्त आरोपी पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है.

मृतक विजय पासवान

खुर्शीपार थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार टंडन ने हत्या की वारदात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है. यह अभी नहीं बताया जा सकता की हत्या की वारदात में कितने आरोपी थे. हत्या की वारदात में जुगनू नामक आरोपी की पुलिस ने शहर से भागने से  पहले ही हिरासत में ले लिया है. एक अन्य आरोपी भूषण जिसकी तलाश की जा रही है. पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है |

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button