छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड के लिए पति करता था ऐसी हैवानियत, जब नहीं हुआ बर्दाश्त तो बीवी ने

   सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- अक्सर अवैध संबंध एक दिल दहला देने वाली वारदात पर जाकर ही खत्म होते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है।जहां दूसरी युवती से संबंध रखने वाला पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। परेशान पत्नी ने खुदकुशी कर ली। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया है। पत्नी की सुसाइड की खबर से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है।

छावनी टीआई विनय सिंह ने बताया कि घटना 27 जुलाई की है। संतोषी पारा कैंप-2 निवासी प्रियंका प्रजापति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग कायम कर मामले की जांच की। वर्ष 2016 में अनिल प्रजापति की शादी प्रियंका से बिहार में हुई। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते लगातार खराब होते चले गए।

करता था मारपीट अनिल का परिवार बिहार से आकर भिलाई में रहता था। यहां पान दुकान चलाता था। जब प्रियंका को पता चला कि अनिल का किसी दूसरी लड़की से संबंध है, तो वह विरोध करने लगी। इससे नाराज अनिल, प्रियंका से मारपीट करता था। रोज-रोज के झगड़ों और प्रताडऩा से तंग आकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button