छत्तीसगढ़

70 साल के बुजुर्ग ने उठाया ऐसा कदम कि बेटे-बहू के उड़ गए होश

बेमेतरासबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- जिला हास्पिटल में जहर खुरानी के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वृद्ध की हालत गंभीर होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जीया निवासी भगवान सिह वर्मा (70) ने सोमवार को दोपहर में अपने घर में फसल में डाले जाने वाला कीटनाशक दवा पी लिया। जिसकी उसके अचेत हो जाने पर हुई।

बेटे ने पहुंचाया अस्पताल
बुजुर्ग को अचेत अवस्था में उसके बेटे राम प्रसाद वर्मा ने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लाया। बुजुर्ग द्वारा उठाए गए कदम के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जानकारी दी गई कि वृद्ध ने किसी दुकान से कीटनाशक खरीदने के बाद घर आकर उसका सेवन किया है। फिलहाल बुजुर्ग का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

युवक ने पी लिया कीटनाशक, कारण अज्ञात
ग्राम गडुवा निवासी युवक मोहित साहू (23) ने घर मे रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे 11 बजे के करीब परिजन ने थानखम्हरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को रायपुर मेकहारा के लिए रेफर कर दिया गया हैै। युवक द्वारा कीटनाशक खाने की वजह सामने नहीं आई है। अचेत हालत में होने की वजह से युवक का बयान दर्ज नहीं किया जा सका है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button