छत्तीसगढ़
नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना

नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना
बिलासपुर, 23 मई 2025/आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम बिलासपुर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-471224 है। नियंत्रण कक्ष का संपूर्ण नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार मो0न0 9753437043 एवं मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा मो0न0 9993596510 को बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी श्री अनुपम तिवारी मो0न0 9993596615 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। बाढ़ से बचाव एवं लोगों को राहत दिलाने के संपूर्ण उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त ने उन्हें दिए है।