छत्तीसगढ़

वीरांगना‘‘ रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 27 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को वर्ष 2023-24 के लिए ‘‘वीरांगना‘‘ रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके तहत् एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आनंद तिवारी ने बताया कि आवेदन के साथ समस्त दस्तावेज प्रमाणित संलग्न करना होगा। आवेदन एवं योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-कबीरधाम में संपर्क कर सकते है। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जाएगा। एक बार अस्वीकृत किए जा चुके आवेदन पुनः विचारणीय नही होगें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button