छत्तीसगढ़

स्कूल वेन में लगी आग

तखतपुर टेकचंद कारड़ा बिलासपुर

आत्मानंद स्कूल की वैन में आग लगने से वेन में बैठे बच्चे बाल बाल बच्चे वही पटवारी की बेटी इस आग में झुलस गई पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर बालक हाई स्कूल के पास संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे वेन एवं अन्य संसाधनों से स्कूल जाते हैं आज सुबह लगभग 10:00 बजे स्कूली वैन में स्कूल जा रहे बच्चे से भारी वेन जिसमें 6 बच्चियों बैठी थी तभी मारुति वेन गुरुद्वारा रोड ताम्रकार ज्वेलर्स के पास पहुंची थी तभी वेन में अचानक आग लग गए आनन फानन में आसपास के लोगों ने पानी डालकर वेन में लगी आग को बुझाया और वेन में आग लगते ही बच्चे वेन का दरवाजा खोल कर जब तक बाहर निकलते तब तक आत्मानंद स्कूल में पढ़ने

https://youtu.be/g5xMrltK7LU?si=FBDqrrGw4uDPaDZE

वाली स्कूली छात्रा आराध्या केशरवानी पिता अतुल केसरवानी निवासी जनकपुर तखतपुर जो इस घटना में झुलस गई जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया वह पटवारी अतुल केसरवानी की बेटी है पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है वेन मे आग लगने के करणो
का पता लगाया जा रहा है मौके से वाहन चालक फरार हो गया है
थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया स्कूली बच्चों से भरी वेन में आग लगने की घटना घटी है वेन के मालिक का पता लगाया जा रहा है और वेन के फिटनेस प्रमाण पत्र जांच किए जा रहे हैं

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button