छत्तीसगढ़

दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन में ऊधमपुर तक विस्तार।

दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन में ऊधमपुर तक विस्तार।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – रेल यात्रियो की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग के मध्य चल रही 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन में ऊधमपुर तक विस्तार किया जा रहा है। जिससे जम्मूतवी एवं ऊधमपुर के मध्य आने एवं जाने के लिए मिलेगी रेल यात्रियो को सुविधा।
दुर्ग से प्रत्येक मंगलवार को चलाने वाली 12549 दुर्ग-जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन ऊधमपुर तक विस्तार किया जा रहा है। यह गाड़ी ऊधमपुर (प्रत्येक बुधवार) को 19.25 बजे पहुचेगी।
इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन दिनांक 31 अगस्त, 2023 को जम्मूतवी के स्थान पर यह गाड़ी ऊधमपुर से प्रत्येक गुरुवार को 12550 ऊधमपुर-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन होगा। यह गाड़ी ऊधमपुर से 03.15 बजे रवाना होगी। इस गाड़ी की बाकी समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button