छत्तीसगढ़

गूगल मैप से रास्ता ढूंढते पुलिस के हत्थे चढ़ गए तस्कर, कार से मिला डेढ़ लाख का गांजा

   सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़-     कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने गांजे की तस्करी करने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह तस्कर रास्ता भटक गए थे। गूगल मैप से रास्ता ढूंढते हुए पुलिस टीम के करीब जा पहुंचे। इनकी हरकतें देखकर पुलिस को भी शक हुआ, गाड़ी की तलाशी लेने पर 30 किलो गांजा बरामद किया गया। गुरुवार को पुलिस ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया।तस्करों ने बताया कि यह गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के मैनपुर जा रहे थे। थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी अजय कुमार सिंह और अरूण कुमार सिंह को पकड़ा गया है। दोनों ग्राम मारापुर यूपी के रहने वाले हैं। आरोपी डेढ़ लाख का गांजा ओड़ीशा से लेकर आ रहे थे। आरोपी यूपी में ही गांजे का अवैध करोबार लंबे समय से कर रहे थे। वहां की पुलिस को भी इनकी तलाश थी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button