छत्तीसगढ़

कोरबा–विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस का आम्बोदला रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा।

कोरबा–विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस का आम्बोदला रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर – रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 188517/18518 कोरबा–विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस का ईस्ट कोस्ट मध्य रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आम्बोदला रेलवे स्टेशन में दिनांक 20 जुलाई, 2023 से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।
दिनांक 20 जुलाई, 2023 से कोरबा से चलने वाली गाड़ी 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का आम्बोदला रेलवे स्टेशन 01.20 बजे पहुचकर 01.22 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 20 जुलाई, 2023 से विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का आम्बोदला रेलवे स्टेशन में 01.22 बजे पहुचकर 01.24 बजे रवाना होगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button