छत्तीसगढ़

करगीरोड कोटा पहुंचा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का काफिला, भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं से की संगठनात्मक चर्चा।

करगीरोड कोटा पहुंचा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का काफिला, भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं से की संगठनात्मक चर्चा।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। करगीरोड कोटा में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का काफिला पहुंचा, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल के निज निवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

निवास पर पहुंचने पर भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा अग्रवाल ने सांसद जी का शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला*
पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर के कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सरोज दुर्गेश साहू, घनश्याम दीक्षित, रितेश पांडे, कमलजीत अजमानी, संजू पार्षद, कमल आहूजा, मीना यादव, अनिल साहू पार्षद, लखन साहू, पूर्व पार्षद विकास सिंह ठाकुर, द्वारकेश पांडे, नरेंद्र कछुआ, राजेंद्र शर्मा, कोमल पालके पार्षद, विमल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button