छत्तीसगढ़

आज शाम से मंगला चौक रहेगा ब्लाक, उस्लापुर की ओर जाने के लिए गौरव पथ, स्मार्ट रोड का कर सकेंगे उपयोग। स्मार्ट रोड, नेहरू नगर रोड के अलावा मंगला चौक से गौरव पथ भी रहेगा खुला। उस्लापुर की तरफ से आने-जाने के लिए मार्ग का किया गया है परिवर्तन। मंगला चौक में कल्वर्ट निर्माण के लिए किया जाएगा ब्लाक।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- मंगला चौक में जारी कल्वर्ट निर्माण के तहत चौक के दूसरे तरफ में भी निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए कल शाम छ: बजे से मंगला चौक को आगामी कुछ दिनों के लिए ब्लाक किया जाएगा। इस मार्ग का उपयोग करने वाले राहगीरों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। प्रशासन ने इसके लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया है। उस्लापुर की ओर जाने के लिए पद्मश्री पं.श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड (मिट्टी तेल गली) से नेहरू नगर,महावीर चौक होते हुए सीधे उस्लापुर ओवरब्रिज पहुंचा जा सकेगा, इसके अलावा मंगला चौक से बायीं ओर गौरव पथ का उपयोग कर भी उस्लापुर ओवरब्रिज पहुंचा जा सकेगा। इसी तरह उस्लापुर की तरफ से नेहरू चौक की ओर आने के लिए भी ओवरब्रिज के बाद महावीर नगर, नेहरू नगर, स्मार्ट रोड होते हुए नेहरू चौक की तरफ पहुंचा जा सकेगा, इसके अलावा उस्लापुर ओवरब्रिज से मंगला चौक के पास बायीं ओर मंगला क्षेत्र मार्ग के ज़रिए भी नेहरू चौक की तरफ पहुंचा जा सकेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button