छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम लखराम के माताचौरा मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए की कामना।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम लखराम के माताचौरा मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए की कामना।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में भेंट मुलाकात अभियान के क्रम में ग्राम लखराम स्थित आदिशक्ति माताचौरा मंदिर पहुँचकर दर्शन किया। उन्होंने माँ आदिशक्ति माताचौरा की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने ग्राम लखराम के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, विधायक बेलतरा श्री रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button