छत्तीसगढ़

ग्राम बम्हनी से अंजना तक सड़क का नवीनीकरण कार्य, डामरीकरण कार्य निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्तानुसार किया जा रहा

ग्राम बम्हनी से अंजना तक सड़क का नवीनीकरण कार्य, डामरीकरण कार्य निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्तानुसार किया जा रहा

कवर्धा, 21 अप्रैल 2023। कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव परियोजना इकाई कवर्धा श्री जितेन्द्र कुमार मेश्राम ने बताया कि बोड़ला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बम्हनी से अंजना तक सड़क का नवीनीकरण कार्य, डामरीकरण कार्य पूर्णता तिथि की निर्धारित समय-सीमा में ही विभागीय तकनीकी अमले के देख-रेख में निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्तानुसार कराया जा रहा है। कार्य का सतत निरीक्षण विभागीय उप अभियंता एवं सहायक अभियंता द्वारा किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता द्वारा भी कार्य का निरीक्षण कर डामरीकरण कार्य की चौड़ाई, मोटाई एवं डामर की मात्रा आदि का परीक्षण में निर्धारित मापदंड के अनुसार पाया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button