छत्तीसगढ़

नाले में बाढ़ में फसे लोगों को बचाते बचाते खुद बह गया युवक अपनी जान गवानी पड़ी

नाले में बाढ़ में फसे लोगों को बचाते बचाते खुद बह गया युवक अपनी जान गवानी पड़ी
अजय शर्मा जिला रिपोर्टर
अकलतरा अमोरा लाफार्ज सीमेंट प्लांट भारी बारिश के कारण लीलागार नदी उफान पर है इसके कारण बस्ती जलमग्न हो गई हैवहीं प्लांट जलमग्न है लोगों के बताया जा रहा है कि गांव में बाढ़ से 10 परिवार फंस गए हैं यह ग्रामीण रात से फंसे हुए हैं उनको बचाने के लिए प्रशासन और शासन को वो गुहार लगाई है वही गांव के सरपंच ने बाढ़ में 20 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की पुष्टि की है।
अकलतरा में कांग्रेस से पार्षद का चुनाव लड़ चुके युवक फसे लोगो को बचाते बचाते स्वम मौत के मुंह में समा गई बताया जा रहा है बाढ़ में फसे किसी आदमी को बचाने के चक्कर में स्मित को अपनी जान गवानी पड़ी 1 साल पहले ही शादी हुई थी उसकी 8 माह की बच्ची है स्मित इकलौता बेटा था इस बार उसने कांग्रेस के टिकट पर अकलतरा से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था हालांकि चुनाव हार गया था बताया जा रहा है कि स्मित अकलतरा में ही अपने ताऊ के साथ रहता था वह अकलतरा से 8 किमी लाफार्ज सीमेंट प्लांट में ही कॉलोनी में बनी हुई है इसी कॉलोनी में रहने वाले स्मित सिंह 31 साल पिता प्लांट में कर्मचारी है। रात करीब 3:00 बजे तेज पानी की आवाज सुनकर स्मित की नींद खुली तो देखा कॉलोनी में पानी भर गया है। इस पर रस्सी के सहारे फसे लोगों को बचाने में जुट गया स्मित ने कई लोगो को बचा लिया। लेकिन अचानक रस्सी टूट गई। जिसके कारण स्मित तेज बहाव में बह गया जिससे उसकी मौत हो गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button