छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

राज्य सरकार को घेरने भाजपाईयों ने भिलाई में बनाई बड़ी रणनीति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने ली बैठक, 15 को होगा विधानसभा का घेराव

भिलाई। इस साल छत्तीसगढ़ में सरकार बदलना तय है। लोग त्रस्त है। परेशान है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लोग सरकार बदलने के लिए मन बना चुके हैं। लोगों को आवास नहीं मिल रहा है। लोगों का हक मारा जा रहा है। अब सरकार बदलने वाली है। सभी तैयार रहें, अभी से जुट जाए।  उक्त बातें शनिवार को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने भिलाई में हुए नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के बैठक में कही।

भाजपा नगरीय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक होटल सेंट्रल पार्क में हुई।  बैठक को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने ली। संचालक सुमन कन्नौजे भाजपा नेत्री ने किया । इस बैठक में स्वागत भाषण उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने दिया । प्रकोष्ठ के सहसंयोजक संजय दानी, सहसयोजक अंबिका यदु, भाजपा जिला सह प्रभारी चुम्मन देशमुख, दुर्ग संभाग प्रभारी चंद्रकांता मांडले, वीना चंद्राकार सचेतक,भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने इस अवसर पर संबोधित किया वहीं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक रावना ने आभार व्यक्त किया।

प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री एवं उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह भाजपा कहा कि आगामी 15 मार्च को विधानसभा  का घेराव व प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में होगा। भिलाई दुर्ग सहित सभी निकायों के पार्षद, छाया पार्षद इस घेराव में शामिल होंगे। तैयारी चल रही है। रणनीति बनाई गयी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button