छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महिला दिवस पर रजनी रजक राष्ट्रपति के हाथों होंगी सम्मानित

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग में विकास सहायक के पद कार्यरत् श्रीमती रजनी रजक गौरवशाली नारी शक्ति सम्मान से  सम्मानित होने जा रही हैं। देश की राजधानी नई-दिल्ली में आगामी 8 मार्चको श्रीमती रजनी रजक को राष्ट्रपति द्वारा प्रशस्ति पत्र और रुपये एक लाख की राशि प्रदान कर नारी शक्ति सम्मान-2018 से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत नारी शक्ति के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। विदित हो कि श्रीमती रजक अंचल की सुविख्यात लोक गायिका और ढोला मारू की निर्देशिका हैं। पूर्व में वह लोक गायन के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button