कवर्धा

रासेयो-दशरंगपुर ने “लैंगिक संवेदनशीलता” पर कार्यशाला का किया आयोजन

रासेयो-दशरंगपुर ने “लैंगिक संवेदनशीलता” पर कार्यशाला का किया आयोजन

 

कवर्धा छत्तीसगढ़

लैंगिक संवेदनशीलता मतलब “व्यवहार परिवर्तन” अर्थात् महिलाओं को भी उनकी योग्यता-बौद्धिक विकास व विचार के अनुसार, पुरूषों की भांति-समान रूप से सम्मान का विचार-व्यवहार रखना है ।” यह विचार “लैंगिक संवेदनशीलता”पर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -दशरंगपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त व महिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश नंदिनी व्यक्त कर रही थी। उक्त कार्यशाला प्रभारी प्राचार्य श्रीमति ममता मिश्रा के “प्रभार ” में संचालित हुआ । संयुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि-“”लैंगिक आधार पर महिलाओं को परंपरागत रूप से कमजोर मानते हैं जिससे महिलाएं या बालिकाएं घर तथा समाज दोनों जगहों में ;शोषण,अपमान व भेदभाव से पीडित हैं । इसी “लैंगिक संवेदनशीलता ” को बढावा देने के लिए ,सरकार द्वारा शिक्षा ,व कानूनी तौर पर उनके अधिकारों में इजाफा कर ,पुरूषों के समान लाने का पुरजोर कोशिश कर रही है।”” एसएमडीसी अध्यक्ष महेश केशरी व पूर्व एस एम डी सी अध्यक्ष नरेश केशरी ने “जेंडर गेप को “” दूर करने के सरकार के उपायों”” को बताया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button