छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर दावा आपत्ति 3 अक्टूबर तक

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर दावा आपत्ति 3 अक्टूबर तक*

भूपेंद्र रिपोर्टर बिलासपुर,
*आंगनबाड़ी केंद्र नगपुरा, मुरकुटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केंद्र नगाराडीह में सहायिका पद के लिए मूल्यांकन पत्रक का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिल्हा एवं कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इस संबंध में दावा आपत्ति 3 अक्टूबर 2022 को कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। छत्तीसगढ़ शासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निर्देशानुसार सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला होने पर (प्रभावशील सूची) जमा करने पर निर्धारित अंक प्रदाय किया जाएगा। दावा आपत्ति के साथ गरीबी रेखा वर्ष 2011 प्रमाण पत्र के अतिरिक्त अन्य दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जायेगा।*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button