छत्तीसगढ़

मिनीबस्ती क्षेत्र में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 05 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा।

मिनीबस्ती क्षेत्र में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 05 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा।

विवरण
दिनांक 17.06.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मिनीबस्ती, जरहाभाठा क्षेत्र में कुछ युवक तलवार, चाकू एवं चापड़ जैसे धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा 05 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किए गए।

पूर्व में सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो, जिसमें एक युवक द्वारा चाकू लहराकर धमकाने का दृश्य सामने आया था, के संबंध में आरोपी की पहचान ईशु सूर्यवंशी के रूप में की गई थी। उक्त आरोपी को भी इस कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपीगण:
1. मोनू उर्फ हरिमंगल गौतम
2. विशाल डहरिया
3. शान्तनु
4. ईशु सूर्यवंशी
5. आकाश सूर्यवंशी

जप्त हथियार:
• 1 चाकू
• 1 तलवार
• 3 चापड़

सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई है। आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति के हैं, जिन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

बिलासपुर पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button