आशीष अग्रवाल के मांग पर हुई गोमूत्र खरीदी

सबका संदेश न्यूज
प्रति,
माननीय श्री भूपेश बघेल(दाऊ जी, कका)
मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासनविषय :- आवेदक आशीष अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ शासन को महत्वाकांक्षी योजना नरवा,घुरवा,बारी केप तहत गौमुत्र की खरीदी कर राजस्व अभिवृद्धि कर किसानों व स्थानीय व्यावसायियों को समृद्ध करने का सुझाव पत्र दिनांक 11.08.2021 को आपको भेजा गया था जिस पर छत्तीसगढ़ शासन तत्काल अमल करते हुए गौमुत्र की खरीदी प्रारंभ कर दिया है। इस जनहित,राज्य हित व किसान हित के सराहनीय कार्य के परिपेक्ष्य में सादर सहर्ष धन्यवाद पत्र।
महोदय जी,
आपकी पहचान हमारे छत्तीसगढ़ में मयारू कका,दाऊ जी के साथ ही साथ एक मिलनसार और संवेदनशील मुख्यमंत्री की बन चुकी है जो सदैव स्थानीय रोजगार,कृषि और पशुपालन में विविधता,विकास शीलता को बढ़ावा देने सदैव सजग रहते हैं और उक्त परिपेक्ष्य में अच्छा कार्य भी करके दिखा रहे हैं,जो व्यवहारिक तौर पर सफल होता भी दिख रहा है।
इसी संदर्भ में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरूवा, घुरूवा, बारी के आधार पर आवेदक आशीष अग्रवाल ने गौमुत्र की खरीदी सहकारी समिति, महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से करने ताकि राज्य का राजस्व बढ़े और स्थानीय किसान व व्यवसायी समृद्ध हों ऐसे आशय का पत्र राज्य शासन को लिखा था और उक्त सुझावपूर्ण पत्र में तत्काल संज्ञान लेते हुए राज्य शासन ने और हमारे कका दाऊ जी अर्थात् आप श्री ने व्यवहारिक क्रियान्वयन करते हुए लागु भी कर दिया गया है जो अब पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कर्इ स्थानों पर शुरू भी हो चुका है। यह निश्चय ही देश का पहला राज्य होगा जो इस तरीके से गोमुत्र को प्रोत्साहन दे रहा है, जो अपने आप में अभिनव पहल है।
इस संदर्भ में आवेदक आशीष अग्रवाल आप श्री को सादर धन्यवाद देते हुए बहुत-बहुत शुभकामनाएं व्यक्त करता है और आपके संवेदनशीलता और सक्रियता को नमन करते हुए बारम्बार हर्षित भाव से सादर धन्यवाद ज्ञापित करता है।कवर्धा
भवदीय दिनाँक – 20.07.2022
संलग्न :-
1. आवेदक द्वारा पूर्व में प्रस्तुत आवेदन।
2. आवेदक के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए शासन का प्रतिक्रिया पत्र।
3. आवेदक के आवेदन व सुझाव पर अमल संबंधी विभिन्न पेपर प्रकाशन की कटिंग।



