छत्तीसगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच ने बांटी नोटबुक और पेन, दिया वृक्षारोपण का संदेश

सरस्वती शिशु मंदिर सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच ने बांटी नोटबुक और पेन, दिया वृक्षारोपण का संदेश

सांकरा। मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा द्वारा शिक्षा साथी अभियान के तहत स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं को नोटबुक ,कंपास बॉक्स और पेन का वितरण किया गया। स्कूल पहुंचने पर शाला प्रबंधक कमेटी द्वारा मंच के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बच्चों को ‘शिक्षा साथी अभियान’ के उद्देश्य की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए ‘वृक्षारोपण अभियान’ के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि हर बच्चे को अनिवार्य रूप से एक-एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल कर अपने स्कूल को हरा-भरा व सुंदर बनाना चाहिए।

इस सेवा कार्य में मारवाड़ी युवा मंच के सचिव सोनू गोयल, सह-सचिव दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य पंकज अग्रवाल और दीपक अग्रवाल सक्रिय रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान शाला प्रबंधक कमेटी से पूर्व व्यवस्थापक एवं वर्तमान सह-संयोजक गजेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष योगेश्वर प्रधान, समिति सदस्य मनोज प्रधान, प्रधानाचार्य धरणीधर कर, सह-प्रधानाचार्य नरेश साहू सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शाला परिवार ने मारवाड़ी युवा मंच के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button