छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 जुलाई को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 जुलाई को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे

बिलासपुर 5 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 जुलाई को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे साईंस कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड बिलासपुर में उनका आगमन होगा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.10 बजे स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह आयेंगे। वे यहां छत्तीसगढ़ राज्य सेनानी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. रामाधर कश्यप जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन पर आधारित स्मरणों की संग्रह कृति ‘‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक’’ का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 12.50 बजे साईंस कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button