छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे॥

मुख्यमंत्री तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे॥

बिलासपुर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री सवेरे 11 बजे बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी हेलीपेड से रवाना होंगे। सवेरे 11.20 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपान में उनका आगमन होगा। ग्राम बेलपान में सवेरे 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम होगा।
इसके पश्चात दोपहर 1.55 बजे ग्राम खैरी में मुख्यमंत्री श्री बघेल का आगमन होगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दोपहर 2.35 बजे से 4.15 बजे तक ग्राम खैरी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम होगा।
शाम 4.15 बजे सड़क मार्ग से वे विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम खपरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खपरी में शाम 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न जनप्रतिनिधि मण्डल से भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री खपरी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button