छत्तीसगढ़

पीएम स्वनिधि योजना से मंजू शुक्ला ने संवारा अपना सिलाई व्यवसाय’

पीएम स्वनिधि योजना से मंजू शुक्ला ने संवारा अपना सिलाई व्यवसाय’

’ऋण सहायता से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह’

नारायणपुर, 28 सितम्बर 2026// नगरपालिका परिषद नारायणपुर के वार्ड क्रमांक 07 बखरूपारा निवासी श्रीमती मंजू शुक्ला ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का लाभ लेकर अपने सिलाई व्यवसाय को आगे बढ़ाया है। योजना के तहत प्राप्त ऋण सहायता ने उन्हें छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने और धीरे-धीरे उसे मजबूत बनाने में सहयोग दिया।

श्रीमती मंजू शुक्ला बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने सिलाई व्यवसाय को शुरू करने में किया। व्यवसाय की शुरुआत में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ अपने काम को जारी रखा।

पहला ऋण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्होंने योजना के तहत दूसरे ऋण के लिए आवेदन किया। उन्हें 20 हजार रुपये का दूसरा ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने सिलाई कार्य को आगे बढ़ाया और परिवार की आय में भी योगदान देने लगीं। साथ ही उन्होंने अपने पति के व्यवसाय में भी सहयोग किया।

व्यवसाय के प्रति उनकी मेहनत और जिम्मेदारी का परिणाम यह रहा कि उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत तीसरी किश्त के रूप में 50 हजार रुपये तक की ऋण राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से उनके व्यवसाय को विस्तार देने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला।

आज श्रीमती मंजू शुक्ला सिलाई कार्य के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग कर रही हैं। पीएम स्वनिधि योजना से मिली ऋण सहायता ने उनके लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।

श्रीमती मंजू शुक्ला पीएम स्वनिधि योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उपयोगी पहल बताते हुए योजना के लिए केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि उचित अवसर, मेहनत और शासकीय योजनाओं का सहयोग मिलने से महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकती हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button