छत्तीसगढ़

शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को* *नवप्रवेशी बच्चों का होगा स्वागत

*शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को*
*नवप्रवेशी बच्चों का होगा स्वागत*

बिलासपुर 15 जून 2022

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून को किया जा रहा है। शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास रायपुर में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। सभी जिले वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि 6 से 14 वर्ष के नवप्रवेशी सभी बच्चों के शाला प्रवेश को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास से इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को जिले के महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला में बच्चों एवं पालको के समक्ष यह कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 3 बजे से जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों और अतिथियों द्वारा जिले के नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तक और गणवेश वितरण कर उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button