छत्तीसगढ़

निर्माण कार्याें में गड़बड़ी के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित

निर्माण कार्याें में गड़बड़ी के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित

बिलासपुर 01 जून 2022

जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत नेवरा पंचायत सचिव श्री दिनेश कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री हरीस एस ने निर्माण कार्याें में गड़बड़ी की जांच के बाद प्रारंभिक रूप से दोषी पाए जाने पर आज निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सचिव द्वारा पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्याें में फर्जी मस्टर रोल तैयार करने, बिना प्रस्ताव के बोर खनन, सीसी रोड निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्य की राशि आहरण कर कार्य नहीं कराने, सामग्री क्रय में भण्डार क्रय नियम का पालन नहीं करने, सामग्री क्रय के देयक में बिना सहमति एवं कोटेशन के पानी टंकी क्रय करना आदि पंचायत के कार्याें में स्वेच्छाचारिता पूर्वक फर्जी रूप से कैशबुक में राशि दर्ज कर नियम विरूद्ध कार्य करने के फलस्वरूप सचिव श्री दिनेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में श्री दिनेश कुमार साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत तखतपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। पंचायत का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्राम पंचायत नेवरा का अतिरिक्त प्रभार खरगहना के सचिव श्री संतोष कुमार साहू एवं ग्राम पंचायत घोरामार का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत पडरिया के सचिव श्री सुरेश मिश्रा को सौंपा गया है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button