छत्तीसगढ़

एसडीएम श्री दिनेश नाग ने ली नवरात्र के संबंध में मूर्तिकारों की ली बैठक

एसडीएम श्री दिनेश नाग ने ली नवरात्र के संबंध में मूर्तिकारों की ली बैठक
नारायणपुर 23 सितम्बर 2020- अनुविभागयी अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग ने आज अपने कार्यालय में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुये आगामी नवरात्र पर्व के संबंध में जिले में मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मूर्तिकारों को शासन द्वारा जारी जरूरी दिशा-निर्देश के तहत् मूर्ति के आकार-प्रकार आदि केे बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 6 बाई 5 फिट से अधिक नहीं होगी। इसके साथ ही तैयार की जाने वाली प्रतिमा मिट्टी से ही निर्मित की जायेगी। किसी भी प्रकार के पीओपी या अन्य पदार्थ मूर्ति का निर्माण नहीं किया जायेगा। बैठक में उपस्थित मूर्तिकारों ने भी शासन के निर्देशों का पालन करने पर अपनी सहमति जताई। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button