छत्तीसगढ़

जिले के गौठानों में गौठान पहुंच दिवस कार्यक्रम 8 अप्रैल को

जिले के गौठानों में गौठान पहुंच दिवस कार्यक्रम 8 अप्रैल को
240 अधिकारी गौठानों में पहुंचकर लेंगे जायजा
नोडल अधिकारियों को 04 से 05 घंटे गौठानों की गतिविधियों का अवलोकन करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

बिलासपुर 06 अप्रैल 2022

गौठानों में आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। इसे और सुदृढ़ करने के लिए 08 अप्रैल को सभी गौठानों में गौठान पहुंच दिवस कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने गौठानों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी जिलाधिकारियों को ग्रामीण, शहरी एवं आवर्ती चराई का निरीक्षण करने, 04 से 05 घंटे गौठानों की गतिविधियों का अवलोकन करने, गौठान समितियों, स्व सहायता समूहों, चरवाहों एवं ग्रामवासियों से चर्चा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
जिले के 240 गौठानों में गौठानों की गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी नोडल अधिकारी गौठानों की भौतिक प्रगति, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और बिक्री, संचालित एवं प्रस्तावित गतिविधियों एवं गौठानों से संबंधित मांग एवं समस्या की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में एकत्र कर 12 अप्रैल तक प्रतिवेदन जमा करेंगे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button