छत्तीसगढ़

भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट ने निधन पर जताया शोक Indian Journalists Security Association Trust expressed grief over the death

भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट ने निधन पर जताया शोक,
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आर्थिक रूप से मदद करने की घोषणा।

देश के हरियाणा प्रदेश से कई वर्षों से पत्रकारिता जगत को अपनी सेवा दे रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री ओम प्रकाश गर्ग उम्र लगभग 67 वर्ष जी का निधन हो गया । पत्रकार ओम प्रकाश गर्ग जी हरियाणा के कुरुक्षेत्र से जैन टीवी से पत्रकारिता कर रहे थे।
उनके निधन पर देश की कई धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही साथ पत्रकारिता जगत ने गहरा शोक व्यक्त किया।
भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट ने उनकी मृत्यु पर खेद व्यक्त किया। भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार विश्वकर्मा ने श्री गर्ग जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक “कलम के सिपाही” का निधन पत्रकारिता की दुनिया की एक बहुत बड़ी क्षति है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दुःख की घड़ी में यह भी कहा कि हमारे ट्रस्ट द्वारा उनके परिवार की जो भी संभव होगा आर्थिक रूप से सहायता की जाएगी।

 

 

इसके लिए ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री जसवीर सिंह दुग्गल जी के नेतृत्व में आने वाले समय में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर 5 सदस्यीय कमेटी जल्द ही नियुक्त की जाएगी और हरियाणा भेजकर मृतक के परिवार को वह आर्थिक सुविधा संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button