छत्तीसगढ़

अरईबंद में नाला बहाल, भूमि अंतरण पर लगी रोक Nala restored in Ariband, ban on land transfer

अरईबंद में नाला बहाल, भूमि अंतरण पर लगी रोक

बिलासपुर, 14 मार्च 2022

तखतपुर तहसील के ग्राम अरईबंद में मिट्टी से पाट कर समतल बना दिये गये प्राकृतिक नाले को खोलकर पूर्ववत बहाल कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने

 

 प्राकृतिक नाले को पाटे जाने संबंधी सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम महेश शर्मा ने आज दल-बल के साथ मौके का दौरा किया। उन्होंने जेसीबी मशीन के साथ पाटे गये नाले को अपने सामने साफ कराया। भविष्य में इस स्थल पर अवैध प्लाटिंग की कार्यवाही न हो, इसके लिए भूमि के अंतरण पर भी उन्होंने रोक लगा दी है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button