Uncategorized

पोटियाकला वार्ड में हो रहा अवैध प्लाटिंग

अधिकारी ने किया निरीक्षण

दुर्ग ! आयुक्त लोकेश्वर साहू के निर्देश पर पोटियाकला वार्ड में अतिक्रमण हटाने पहुॅचे अधिकारी कार्यपालन अभियंता व सहा0 अभियंता को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास से माता तालाब वाले मार्ग के दोनों तरफ  प्लाटिंग का कार्य दिखायी दिया। जिसकी जानकारी वहॉ एकत्र लोगों से लिया गया। पता चला कि कोई देवांगन, और अरोरा नामक व्यक्तियों द्वारा यहॉ प्लाटिंग किया जा रहा हैं। कार्यपालन अभियंता ने उपस्थित उपअभियंता को मौके का फोटो आदि लेकर दोनों जमीन की खसरा, हल्का नंबर व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर प्रकरण प्रस्तुत करने निर्देश दिये हैं। कार्यपालन अभियंता ने इस प्रकार की स्थिति से आयुक्त को भी अवगत कराया है। निरीक्षण के दौरान सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, उपअभियंता अंकुर अग्रवाल, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button