छत्तीसगढ़

कोहका में भी बच्चों ने परंपरा निभाई

तिल्दा-नेवरा सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- ग्राम कोहका में महामाया सेवा समिति ने बाजे-गाजे के साथ छेरछेरा मांगने की परंपरा को बनाए रखने के लिए गांव के सभी मोहल्ले में जाकर छेरछेरा मांगा। ग्राम के छोटे बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, पंडित, बाई आदि सभी गांव में सबके घर जाकर छेरछेरा माई कोठी धान लहेर हीरा का नारा लगाते हुए छेरछेरा मांगे। इस अवसर पर ग्राम कुकेरा केका डांस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच, उप सरपंच तथा सभी पंच का गुलाल से स्वागत कर कार्यक्रम को संपन्न बनाया गया। आयोजक ईश्वर वर्मा, विजय बंजारे, जीवन जायसवाल अौर युवक थे। उक्त जानकारी नितिन कुमार ने दी है।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button