छत्तीसगढ़

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

*भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण*

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धान खरीदी केंद्र पिथौरा का निरीक्षण किया गया जिसमें अव्यवस्थाओं का आलम पाया गया। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी होनी है लेकिन लचर अव्यवस्थाओं के चलते किसान को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों से चर्चा करने पर किसानों के द्वारा बताया गया कि टोकन काटने की व्यवस्था अधूरी है। धान रखने का व्यवस्था नही है।

 

 


बारदाना राज्य सरकार पर्याप्त उपलब्ध नही करा पा रही जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ बारदानों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। बेमौसम बारिश की मार झेल चुके किसानों को धान की खरीदी में देरी दुहरा नुकसान दायक है। धान खरीदी केंद्र में उचित व्यवस्था न होना राज्य सरकार की नाकामी को दर्शाता है। निरीक्षण केंद्र का जायजा लेने किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम शंकर पटेल सहित पिथौरा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंगल वरिष्ठ भाजपा नेता शशी डड़सेना मन्नू लाल ठाकुर सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राज पटेल महामंत्री सौरभ अग्रवाल पार्षद संतोष डड़सेना और राजा शुक्ला उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button