Raipur Nagar Nigam News: रायपुर नगर निगम में ये दिग्गज निभाएंगे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, जानें कांग्रेस ने किस पर जताया भरोसा

रायपुर: Raipur Nagar Nigam News: राजधानी रायपुर में मीनल चौबे ने महापौर बनने के बाद बीते सोमवार को एमआईसी सदस्यों के नामों का ऐलान किया। वहीं अब कांग्रेस ने भी नगर निगम नेता विपक्ष के साथ-साथ पार्षद दल के प्रवक्ता और पार्षद दल के उप नेता के नामों की घोषणा कर दी है। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में इन नेताओं के नाम की जानकारी भेजी है।
Raipur Nagar Nigam News: मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता बनया गया है। इतना यही नहीं कांग्रेस ने शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि, संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर पार्षद हैं। वहीं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में सभी नेताओं के नाम की जानकारी भेज दी है।