छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली नगर निगम भाजपा की देन है, झूठा श्रेय ले रही है कांग्रेस-रमशीला साहू

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली का चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव से पूर्व हुए विकास कार्योँ का श्रेय लेने का दावा भी दोनो पार्टिया करने लगी है। हालांकि यहां की जनता जानती है कि कौन कब और कहा का विकास करवाया है। इसी तारतम्य में रविवार को वार्ड 36 में भाजपा प्रत्याशी के जीत के लिए दौरा करने पहुंची पूर्व महिला एवं विकास मंत्री रमशीला साहू ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए एक नई राजीनतिक हवा पैदा कर दी।

साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रिसाली नगर निगम बनाने का श्रेय भाजपा को जाता है क्योकिं रिसाली को नया निगम बनाने का काम भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया था और सिर्फ घोषणा करना ही बचा था कि विधानसभा चुनाव आ गया था। इसके कारण भाजपा घोषणा नही कर पाई थी। विधानसभा चुनाव बाद कांग्रेस नीत सरकार बनी तो रिसाली निगम बनाने की घोषणा कर प्रदेश के केबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू ने इसका श्रेय ले लिया।

रिसाली में बनेगी भाजपा की महापौर, 35 सीट जितेगी भाजपा
पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने दावा किया है कि रिसाली निगम के लिए पहली बार हो रहे चुनाव में भाजपा 35 सीट जीतकर बहुमत में आयेगी और महापौर भाजपा की ही बनेगी। राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ घोषणावीर है केवल घोषणा करती है उसे पूरा नही करती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण छग में शराब बंदी है, जिसके लिए कांग्रेसी हाथ में गंगाजल लेकर शराब बंदी करने की घोषणा किये थे आज तीन साल से प्रदेश में कांग्रेस सरकार है और शराब बंदी के बजाय पूरे छग में सरकार स्वयं शराब बेचने के साथ ही अवैध शराब भी बिकवाने का कार्य कर रही है। इसके अलावा धान खरीदी में भी भारी अव्यवस्था है। इसके अलावा बारदाना की भारी कमी है और सरकार बारदाना उपलब्ध कराने के बजाय किसानो को ही अपने घर से बारदाना लाना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button