छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात.

भूपेंद्र साहू ब्यूरो चीफ बिलासपुर मो० 96 91 444 583
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से आज छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
उन्होंने उप मुख्यमंत्री की महती जवाबदारी मिलने पर श्री साव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल ने श्री साव को दिव्यांग कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल ने बेलतरा के नवनिर्वाचित विधायक सुशांत शुक्ला से भी भेंट कर शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीएम दीक्षित, महामंत्री डॉ.रवि पटेल, उप सचिव शिवकुमार भोई, जिला अध्यक्ष अश्विनी पांडे, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अमितेश टेंगवार व हेमलाल वर्मा शामिल थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button