प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया चुनाव प्रचार

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं का उत्साह हुआ दोगुना
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने विधायक अरुण वोरा, शहर अध्यक्ष आर एन वर्मा, प्रतिमा चंद्राकर आदि वरिष्ठ नेताओं के साथ दुर्ग निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जिस स्थान से 51 वर्ष पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने पार्षद चुनाव से अपने राजनैतिक सफर की शुरुवात की थी उसी सिकोला भाठा वार्ड से मरकाम ने प्रचार प्रारम्भ किया। श्री मरकाम ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है जो उन्हें मोतीलाल वोरा जी की कर्मभूमि में आने और उनके वार्ड से प्रचार शुरू करने का मौका मिला है। उन्होंने पटरी पार के वार्डों के साथ ही तकिया पारा, इंदिरा मार्केट, ब्राम्हण पारा, आपापुरा क्षेत्र में भी चुनावी रैली एवं जनसंपर्क किया।
विधायक वोरा ने मरकाम के दौरे को कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना करने वाला बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के जनहित के कामों की वजह से लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास बड़ा है। सभी निकायों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष मरकाम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के बागडोर सही हाथों में है उनके दुर्ग आने से कांग्रेस को निश्चित रूप से फायदा होगा। इस दौरान सभी पार्षद प्रत्याशी, ब्लाक अध्यक्ष एवं कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।