छत्तीसगढ़

मातृ देवो भव: पितृ देवो भव: -निरंकार तिवारी

मातृ देवो भव: पितृ देवो भव:
-निरंकार तिवारी

बिलासपुर
12-09-2021

प्यार देकर जो हमें , विदा हुए संसार से,
आओ उनका स्वागत करें हम आज से।

वो हुए पुरखो में शामिल , जो कभी थे साथ में,
आज नमन करेंगे हम, मन के द्वार से।

पितर चरण में नमन करें, ध्यान धरें दिन रात,
कृपा दृष्टि हम पर करें, सिर पर धर दें हाथ।

ये कुटुम्ब हैं हमारे, हमारा है परिवार,
आपके आशिर्वाद से, फले – फूले संसार।

भूल -चूक सब क्षमा करें, करें कृपा भरपूर,
सुख सम्पति से घर भरें, कष्ट करें सब दूर।

आप हमारे हृदय में,आपकी हम संतान,
आपके नाम से हैं जुड़ी, मेरी हर पहचान।

🙏🏻🙏🏻 समस्त पितरो को सादर नमन 🙏🏻🙏🏻

निरंकार तिवारी

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button