छत्तीसगढ़

स्मार्ट सिटी बिलासपुर, PWD पोल खोलता मंगला चौक का गड्ढा – CLC प्लाजा के सामने सड़क की दुर्दशा, हादसे को दे रहा न्यौता

स्मार्ट सिटी बिलासपुर, PWD पोल खोलता मंगला चौक का गड्ढा – CLC प्लाजा के सामने सड़क की दुर्दशा, हादसे को दे रहा न्यौता

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
स्मार्ट सिटी बिलासपुर, लेकिन शहर के सबसे व्यस्त और प्रसिद्ध मंगला चौक की सड़क की हालत बदतर बनी हुई है। जहाँ पहले यातायात पुलिस चौकी हुआ करता था, ठीक उसी स्थान पर सीएलसी प्लाजा के ठीक सामने सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जो रोजाना हादसों को न्यौता दे रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच बना यह गड्ढा कितना खतरनाक है। रात के समय तो यह और भी ज्यादा जोखिम भरा हो जाता है, क्योंकि दूर से दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों का कहना है -यह बिलासपुर का सबसे व्यस्त चौक है, जहाँ से दिन-रात हजारों वाहनों का राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। यहाँ से बड़े-बड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का भी रोज आना-जाना है, लेकिन किसी की नजर इस गड्ढे पर नहीं पड़ रही। बड़े बड़े अधिकारी व बड़े लोग महँगी कार से चलते हैं आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो-पहिया वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा जानलेवा साबित हो सकता है। सवाल उठ रहा है कि क्या इतने छोटे से गड्ढे को भरने के लिए भी राज्य सरकार से बजट पास कराना पड़ेगा? संबंधित विभाग – नगर निगम, स्मार्ट सिटी लिमिटेड और लोक निर्माण विभाग को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। जनहित में मांग सबका संदेश न्यूज के माध्यम से नागरिकों ने मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button