छत्तीसगढ़

जिले में महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस Women officers-employees in the district celebrated International Women’s Day with enthusiasm

जिले में महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 

देश की महिलायें हर क्षेत्रों में दर्ज करा रही है अपनी
उपस्थिति-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम

विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
नारायणपुर, 08 मार्च 2022- जिला मुख्यालय नारायणपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज आडिटोरियम में जिले के जनप्रतिनिधियों और महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलायें उच्च पदों, राजनीति, शिक्षा, व्यवसाय सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी ने कहा की आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है। नारायणपुर के नक्सल क्षेत्र की महिलाएं आज जिले के सभी क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में एक कदम आगे आकर समाज में अपनी भागीदार सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजीत सिंह ने राज्य शासन द्वारा महिलाओं के हितों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री किरण नेलवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्य एवं महिला एवं कानूनी अधिकारों के बारे में बताया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के मध्य रस्सी कूद, बिंदी लगाओ और केला खाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें एक मिनट में सबसे अधिक केला खाकर इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता सुश्री रत्ना नशीने ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बिंदी लगाओं प्रतियोगिता में सुश्री कविता रामटेके ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सी कूद प्रतियोगिता में कुमारी डाली ने बाजी मारी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत समूह द्वारा लिये गये ऋण माफी का प्रमाण पत्र 5 समूहों को वितरित किया गया। वहीं परियोजना नारायणपुर, ओरछा, छोटेडोंगर और बेनूर में रेडी टू ईट निर्माण करने वाले 5 महिला स्व सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र एवं मुमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कन्या शिक्षा परिसर गरांजी की छात्राआंे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सरिता वंजारी ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ओरछा श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button