खास खबरछत्तीसगढ़

कोंडागांव: यातायात पुलिस ने केशकाल में दी दबिश, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का भी कटा चालान

कोंडागांव/केशकाल। नगर में यातायात नियमों के उलंघन व लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए रविवार को कोंडागांव यातायात पुलिस प्रभारी अपने टीम के साथ केशकाल पहुंचकर यातायात के नियमों का उलंघन करने वालों पर चलानी कारवाई की। इस दैरान कोंडागांव युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 30 से भी अधिक वहनकर्मियों का लगभग 8000 रुपए का चालान काटा गया।

बता दें कि केशकाल नगरवासियों द्वारा यातायात के नियमों को लेकर कोताही बरती जा रही थी फलस्वरूप आये दिन नगर में सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं थी। जिसकी शिकायत मिलने पर रविवार को कोंडागांव यातायात पुलिस के प्रभारी रविशंकर पांडेय अपनी टीम के साथ केशकाल पहुंचे। जहां उन्होंने पुराना नाका के समीप चेकपोस्ट लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर वाहनो के दस्तावेजों की जांच की गई साथ ही दुपहिया वाहनों में तीव्र गति से वाहन चलाने, तीन सवारी बैठने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना मास्क व अन्य किसी भी प्रकार से यातायात का उलंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई।

कोंडागांव यातायात पुलिस प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि आज हमारे द्वारा केशकाल के पुराना नाका के समीप लगाए गए चेकपोस्ट में यातायात का उलंघन करने वाले 30 से भी अधिक वाहनों पर लगभग 8000 रुपए का चालान काटा गया है। साथ ही सभी को यातायात के नियमों का महत्व बताकर उन्हें भविष्य में यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गयी है।

Related Articles

Back to top button