छत्तीसगढ़

महिला दिवस के अवसर पर नव सर्वेेेक्षित गांव में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम Various programs will be organized in the newly surveyed village on the occasion of Women’s Day

महिला दिवस के अवसर पर नव सर्वेेेक्षित गांव में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
नारायणपुर, 07 मार्च 2022- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत एड़का में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष जनदर्शन कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर तथा महिला जागृति शिविर एवं

 

नवसर्वेक्षित ग्रामों के निवासियों हेतु ग्राम एड़का में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर देवगुड़ी में पूजा, महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रशिक्षण हेतु आवेदन लिया जायेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजन, बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं महवारी के संबंध मंे जागरूक एवं महिला से संबंधित मानसिक समस्या जागरूकता कार्यक्रम और परिवार नियोजन परामर्श दिया जायेगा। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, व्यंजन प्रतियोगिता, महिलाओं के खेलकूद प्रतियोगिता, सुपोषित बच्चों के माताओं का सम्मान एवं महिला कर्मियों का सम्मान किया जायेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button