छत्तीसगढ़

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा 11 वीं के रिक्त सीट पर चयन, प्रतीक्षा सूची जारी

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा 11 वीं के रिक्त सीट पर चयन, प्रतीक्षा सूची जारी
 
      कवर्धा, 26 अगस्त 2020। जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल. महिलांगे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर कवर्धा में कक्षा 11 वीं की रिक्त सीट पर सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दिया गया है। अनुसूचित जाति के एक रिक्त सीट के लिए कुमारी रोशनी पिता श्री मनोज कुमार एवं अनुसूचित जन जाति के दो रिक्त सीट के लिए कुमारी प्रियंका पिता श्री दिनेश और कुमारी दीपिका मरकाम पिता श्री परदेशी मरकाम का प्रवेश के लिए चयन किया गया है। चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर जिला कबीरधाम के सूचना पटल में देखा जा सकता है। चयनित छात्राओं को 30 अगस्त 2020 तक अनिवार्यतः प्रवेश लेने होगें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button